D H A R M A P R E M I   P A R I W A R

Loading

  • चाह धर्म की - राह प्रेम की
Saraswati Sadhna Anushthan

Saraswati Sadhna Anushthan

🌸 ।। माता सरस्वती महाअनुष्ठान ।। 🌸

प्रथम बार मुंबई महानगर के सायन संघ की पावन धरा पर
🙏 सवा करोड़ सामूहिक माता सरस्वती जाप महाअनुष्ठान 🙏

ज्ञान, बुद्धि, संस्कार और सफलता की अधिष्ठात्री माँ सरस्वती की असीम कृपा प्राप्त करने का यह दिव्य एवं ऐतिहासिक अवसर अब आपके द्वार पर है।

📅 शुभारंभ: 1 अगस्त 2026
⏳ अवधि: 2–3 माह

पावन निश्रा
पूज्य आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय धैर्यसुंदर सूरीश्वरजी म.सा.
पूज्य पंन्यास श्री निर्मोहसुंदर विजयजी म.सा. आदि ठाणा
पूज्या साध्वी श्री विरतीरत्ना श्रीजी म.सा. आदि ठाणा

अनुष्ठान मार्गदर्शक:
श्रीमान् अंतरिक्ष भाई टाटिया, चेन्नई

🌼 क्या भौतिक जगत में सवा लाख देकर सवा करोड़ प्राप्त करना संभव है?
शायद नहीं...
किन्तु आध्यात्मिक जगत में सामूहिक साधना की दिव्य शक्ति से यह संभव है।
✨ यदि आप इस महाअनुष्ठान में सवा लाख मंत्र जाप करेंगे, तो सामूहिक साधना के प्रभाव से आपको सवा करोड़ जाप के पुण्यफल का लाभ प्राप्त होगा।

1 अगस्त को सभी साधकों को चार अक्षरों का मंत्र एवं संकल्प प्रदान किया जाएगा।

🏡 घर बैठे भी इस महाअनुष्ठान से जुड़ें
प्रतिदिन केवल 30 मिनट का समय दें—
🌞 15 मिनट प्रातः
🌙 15 मिनट सायं
इस प्रकार प्रतिदिन लगभग 20 माला का जाप करते हुए लगभग 2 माह में आपका सवा लाख जाप पूर्ण हो जाएगा।

🌺 हर माता-पिता का एक ही सपना होता है कि उनके बच्चे ज्ञानवान, संस्कारी, मेधावी एवं सफल बनें। माँ सरस्वती की कृपा से यह शुभ संकल्प साकार हो सकता है।
आप स्वयं इस दिव्य महाअनुष्ठान से जुड़ें तथा अपने परिवार, मित्रों, स्वजनों एवं परिचितों को भी जोड़कर धर्मप्रभावना का लाभ प्राप्त करें।
ज्ञान का सबसे बड़ा निवेश अपने बच्चों को भक्ति, संस्कार और सदाचार देना है।

📝 रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो चुका है।
📱 Android Users: DHARMAPREMI PARIWAR मोबाइल ऐप पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
🌐 iOS Users: DHARMAPREMI PARIWAR की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
रजिस्ट्रेशन के पश्चात आप प्रतिदिन अपना जाप सरलता से दर्ज कर सकेंगे।

🌼 आइए, इस ऐतिहासिक एवं पुण्यमय महाअनुष्ठान का हिस्सा बनें और माँ सरस्वती की असीम कृपा प्राप्त करें।

आयोजक
श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ
शिव जैन सोसायटी, सायन (वेस्ट), मुंबई

आज ही अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करें एवं इस दिव्य साधना का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
रजिस्ट्रेशन के पश्चात आप प्रतिदिन अपना जप सरलता से दर्ज कर सकेंगे। साथ ही, इसी ग्रुप के माध्यम से अनुष्ठान से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएँ, नवीनतम अपडेट एवं आवश्यक निर्देश समय-समय पर प्राप्त होते रहेंगे।
 Click On Link Below And Join Dharmapremi Pariwar Official Whatsapp Group👇🏻👇🏻👇🏻 
_ https://dharmapremipariwar.org/Join-WhatsApp/
Registration Period15 Jul 2026 – 01 Nov 2026
Event Duration01 Aug 2026 – 14 Nov 2026
Back-date Entry Allowed7 day(s)
Event Rules / Niyams
1. JAP