D H A R M A P R E M I   P A R I W A R

Loading

  • चाह धर्म की - राह प्रेम की
गिरिराज सुरक्षा हेतु २१ दिवसीय साधना

गिरिराज सुरक्षा हेतु २१ दिवसीय साधना

गिरिराज (श्री शत्रुंजय) पालीताणा सुरक्षा हेतु

२१ दिवसीय साधना हेतु – पवित्र संकल्प

शासनप्रेमी गच्छाधिपति आचार्य – पन्यास – गणि तथा अत्यंत गंभीर गीतार्थ मुनि – श्रावकों के लिए


तीर्थ-रक्षा के लिए पवित्र संकल्प

  1. गिरिराज तथा उनसे संबद्ध स्थावर-जंगम प्रतिष्ठान, व्यक्ति समूह एवं संसाधन सदा-सर्वदा कल्याण, शांति और सुरक्षा से युक्त रहें।
  2. जो कोई भी इस पवित्र तीर्थ को हानि पहुँचाने का विचारे अथवा करने की इच्छा रखे, उसका मन परा-मुख हो जाए, विद्वेष को प्राप्त हो और इस तीर्थ से दूर हो जाए।
  3. गिरिराज पर, परमात्मा श्री आदिनाथ प्रभु के असंख्य परिवार देवतागण धर्म शासन के अनुसार सशक्त और प्रसन्न हों। तीर्थ में अन्य किसी विपरीत मतिवाली शक्तियों का प्रभाव सर्वदा दूर हो और उनका पलायन हो।
  4. अन्य प्रतिष्ठित देव-देवियाँ आदि पुरातन काल से प्रतिष्ठित तीर्थ भक्त सनातन शक्तियाँ जागृत हों, प्रसन्न हों, वरदान देने वाली बनें और श्री शत्रुंजय क्षेत्र में आसक्त होकर रक्षा के लिए तत्पर हों।
  5. गिरिराज नायक श्री आदिनाथ प्रभु के दिव्य सान्निध्य की सर्वप्रकार से रक्षा हो। उन पर आने वाले किसी भी प्रकार के आक्रमण का निवारण हो। उनकी अनंत चैतन्यता उनके शुद्ध स्फटिकमय नेत्रों के द्वारा निःस्वार्थ करुणा अक्षय रूप में बहती रहे।
  6. बाहरी विरोधी शक्तियों का प्रभाव दूर रहे। अन्य विरोधी वृत्तियाँ एवं स्वार्थी वलण रखने वाले जनों को सच्चा हित शिक्षण मिले और उनका मन सुधरे। भक्तों, सज्जनों, वीर सेनानियों एवं सच्चरित व्यवस्था सेवाधारियों को शक्ति, रक्षा, जिनधर्म परायणता, कार्य कुशलता एवं समृद्धि प्राप्त हो।
  7. पवित्र क्षेत्र को अथवा श्री जिन शासन को नुकसान हो ऐसा कोई करे, कराए या अनुमोदना करे — बाह्य या आंतरिक तत्त्व स्तंभन को प्राप्त होकर अंत में सच्चे मार्ग की ओर मुड़ें और तीर्थ की सुरक्षा में जुड़ें।

इन संकल्पों के साथ वीर संवत २०८३ कार्तिक शुक्ल ८ (सुद ८) से २१ दिवसीय तीर्थ सुरक्षा एवं अनुष्ठान पवित्र गिरिराज में तथा अन्य क्षेत्रों में मुनि समुदाय एवं प्रत्येक साधकजन अपने-अपने स्थान पर करेंगे।

।। नमोस्तु तस्मै श्रीजिनशासनाय ।।

ॐ अर्हं नमः ।।


विज्ञप्ति एवं २१ दिवसीय तीर्थ सुरक्षा अनुष्ठान

परमात्मा ऋषभदेव एवं प्रभु वीर द्वारा स्थापित जिनशासन को अपने प्राणों से भी अधिक प्यार करनेवाले चतुर्विध श्रीसंघ के समस्त पूज्यों (आचार्य / पन्यास / गणि / साधु / साध्वी / श्रावक / श्राविका) के चरणों में सादर वंदनानुवंदना के साथ विज्ञप्ति...

तीर्थाधिराज शत्रुंजय को लक्ष्य में रखते हुए, गिरिराज पर वर्तमान या भविष्य में आनेवाले सभी बाहरी एवं आंतरिक आक्रमणों से कैसे सुरक्षा की जाये? उसका गहन चिंतन करने के बाद विशिष्ट साधकों के द्वारा, दिव्य संकेतों के माध्यम से जो दिशानिर्देश मिलें, यहाँ पर प्रस्तुत करना चाहूँगा।

शत्रुंजय की सुरक्षा में समस्त शासन की सुरक्षा है, अतः कार्तिक शु. अष्टमी के पावन दिन से कार्तिक व. चतुर्दशी (मारवाडी मृगशीर्ष व. 14) तक:

२१ दिवसीय अनुष्ठान

17 November 2026 to 7 December 2026

प्रतिदिन 108 बार वर्धमान विद्या (1 पक्की माला)

प्रतिदिन 108 बार वर्धमान विद्या (1 पक्की माला) गिननी है। गिरिराज के श्रेष्ठ संकल्पों के साथ गिननी है। संकल्प विशेष पदारूढ़ आचार्य-पन्यास-गणि इत्यादि को और संघ के सभी सदस्यों को बताने हैं, जो कि पत्र के साथ संलग्न हैं।

साधु-साध्वी एवं श्रावक-श्राविकाओं के लिए निर्देश

संघ के बाकी के साधारण मुनि-साध्वी-श्रावक-श्राविका इत्यादि को:

ॐ ह्रीं अर्हं नमः

एक माला (108)

गिरिराज के यज्ञ में अपनी आहुति के पवित्र संकल्प के साथ गिनने का आदेश है।

पूर्व से साधना कर रहे साधकों के लिए विशेष सूचना

जो लोग पहले से ही वर्धमान विद्या 27/54/108 गिन रहे हैं, उन्हें गिरिराज के लिए अलग से 108 गिनना चाहिए। ना गिन सकें तो रूटिंग का 108 करें, लेकिन संकल्प जो यहाँ बताया जा रहा है, उसी संकल्प से करें।

समस्त संघ से विशेष सहयोग की अपेक्षा

इस यज्ञ में हमें आप का सहकार चाहिए। यदि 50 पन्यास/गणि इत्यादि भी 21 दिन के लिए हमारे साथ आते हैं तो भविष्य में गिरिराज के विषय में हमेशा-हमेशा के लिए निश्चिंत एवं सुरक्षित हो जायेंगे।

आप अपने आश्रितगण को भी इस यज्ञ (मिशन) की अवश्य जानकारी देंगे, ऐसी आशा है। जनसाधारण को ॐ ह्रीं अर्हं नमः की कम से कम एक माला गिनने का अनुरोध करना है।


।। नमोस्तु तस्मै श्रीजिनशासनाय ।।

ॐ अर्हं नमः ।।

Registration Period16 Nov 2026 – 07 Dec 2026
Event Duration17 Nov 2026 – 08 Dec 2026
Back-date Entry Allowed7 day(s)
Event Rules / Niyams
1. Jaap